मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः फाइनेंस कंपनी खोला और ख्वाब दिखाकर ठग लिया 80 लाख, दो गिरफ्तार   

Rajni

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा पुलिस ने सोमवार को दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ठग फाइनेंस कंपनी खोलकर लोगों से 80 लाख की ठगी करने के बाद लंबे समय से फरार थे।

fraud
शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा पुलिस ने सोमवार को दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ठग फाइनेंस कंपनी खोलकर लोगों से 80 लाख की ठगी करने के बाद लंबे समय से फरार थे।

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरवरी 2022 में कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। पकड़े गए ठगी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। खटीमा के सीओ वीर सिंह ने बाकी फरार चार अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

जगह-जगह कंपनी खोलकर महंगी ब्याज दर देने का किया था वादा

उन्होंने बताया कि बानूसी गांव के सत्यपाल सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि सरमाउंट फार्मिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सरमाउंट इंडिया निधि लिमिटेड एवं सरमाउंट म्युचुअल बेनिफिट निधि के नाम से जगह-जगह कंपनी खोलकर एजेंटों के माध्यम से महंगी ब्याज दर देने का वादा कर आम जनता से लगभग 80 लाख की धनराशि जमा कराई गई थी।

कंपनी बंद कर आरोपी हो गए थे फरार

धनराशि वापस न कर लोगों के साथ धोखाघड़ी की गई। साथ ही कंपनी को बंद कर आरोपी फरार हो गए। जब पीड़ित ने फोन पर उनसे पैसा मांगा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 21 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के कुंदनपुर मझोला रामलीला मैदान निवासी ओमपाल सिंह, फूल सिंह, ललिता देवी, सुशील कुमार, भगवान दास और राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिस पर सोमवार को पुलिस की विशेष टीम ने ठगी के दो आरोपियों ओमपाल और फूल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शेयर करें