मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Operation Ganga : प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना को ‘ऑपरेशन गंगा’ में शामिल होने का दिया निर्देश

इंडिया वॉइस

भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 01 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत चल रहे प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारतीय वायु सेना को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में शामिल होने का आह्वान किया।

ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान भरेंगे भारतीय वायु सेना

वहीं सूत्रों ने कहा कि हमारी वायु सेना की क्षमताओं का लाभ उठाने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया तेजी पकड़ेगी और कम समय में अधिक लोगों को निकाला जाना सुनिश्चित होगा। साथ ही साथ भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री और तेजी से पहुंचेगी। भारतीय वायु सेना के कई सी-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के कारण बड़ी संख्या में वहां भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को दो उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की थी। छात्रों को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया के रास्ते भारत लाया जा रहा है। इसके लिए इन देशों की यूक्रेन के साथ सटी सीमाओं पर विशेष भारतीय प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है। भारत सरकार ने अपने 4 वरिष्ठ मंत्रियों को यूक्रेन के विभिन्न पड़ोसी देशों में अपने विशेष दूत के रूप में प्रतिनियुक्त किया है ताकि निकासी के प्रयासों में तेजी लाई जा सके।

शेयर करें