मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

झारखण्ड में सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर, एनएचएम में 1141 पदों पर शुरू हुई नियुक्ति की प्रक्रिया

इंडिया वॉइस

झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी के इन पदों पर 23 फरवरी 2022 से आवेदन शुरू हो गए हैं। जिनके लिए अप्लाई करने की आखरी तारीख 14 मार्च 2022 है।

jharkhand NHM Jobs
शेयर करें

झारखंड में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर सामने आया है। रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने 1141 विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए आमंत्रण दिया है। जिसके माध्यम से आयुष चिकित्सा अधिकारी, पंचकर्म आयुष तकनीशियन, डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, ओटी टेक्निशियन, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आदि पदों को भरा जाएगा। झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी के इन पदों पर 23 फरवरी 2022 से आवेदन शुरू हो गए हैं। जिनके लिए अप्लाई करने की आखरी तारीख 14 मार्च 2022 है।

कुल 1141 पदों पर आवेदन किया जा सकता है जिसमें 323 पद आयुष मेडिकल ऑफिसर, 21 पद ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर 18 पद ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, 84 पद दंत चिकित्सक, 66 पद डेंटल हाइजीनिस्ट, 160 पद दंत चिकित्सा सहायक, 74 पद ओटी टेक्नीशियन, 34 पद सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधक, 361 पद पैरामेडिकल वर्कर और अन्य के लिए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी पदों के हिसाब से अलग-अलग शैक्षिक योग्यता है। अलग-अलग और विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका नोटिस देखा जा सकता है।

शेयर करें