मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

धोखाधड़ीः पैकर्स ने बाइक को पश्चिम बंगाल भेजने की बजाए खुद ही रख ली, गिरफ्तार

Rajni

यूपी के नोएडा में मूवर्स एंड पैकर्स की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पैकर्स ने बाइक को पश्चिम बंगाल भेजने की बजाए खुद ही अपने पास रख ली।

packers
शेयर करें

नोएडा। यूपी के नोएडा में मूवर्स एंड पैकर्स की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पैकर्स ने बाइक को पश्चिम बंगाल भेजने की बजाए खुद ही अपने पास रख ली। बाइक न पहुंचने पर जब मालिक ने पैकर्स से संपर्क किया तो पैकर्स आनाकानी करने लगा।

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने मूवर्स एंड पैकर्स का काम करने वाले एक व्यक्ति को ग्राहक की बाइक रख लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अजय चाहर ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर 45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी के विवेक चंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में था कि 15 मई को उन्होंने मूवर्स एंड पैकर्स का काम करने वाले मनीष शर्मा को बाइक सहित अपना सामान पैक कर पश्चिम बंगाल भेजने के लिए कहा था।  लेकिन मनीष शर्मा और उसके साथियों ने बाइक अपने पास रख ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से पीड़ित की बाइक बरामद कर ली है।

शेयर करें