मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दुनिया

Pakistan News: पेशावर में भंयकर सड़क दुर्घटना, कार और बस की टक्कर में 30 लोगों की मौत , 15 घायल.

इंडिया वॉइस

Peshawar Road Accident: पाकिस्तान के पेशावर से भीषण सड़क हादसे की खबर आई सामने,मंगलवार को कार और बस में जोरदार टक्कर हो गई,जिससे बस गहरी खाई में गिर गई,इस भीषण हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई,और 15 लोग घायल हो गए.

शेयर करें

Peshawar : पाकिस्तान के पेशावर से भीषण सड़क हादसे की खबर आई सामने,मंगलवार को कार और बस में जोरदार टक्कर हो गई,जिससे बस गहरी खाई में गिर गई,इस भीषण हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई,और 15 लोग घायल हो गए,

यह भीषण सड़क हादसा पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है.स्थानीय पुलिस के अनुसार बस गिलगित से रावलपिंडी की ओर जा रही थी. तभी शतियाल इलाके से विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों और शवों को आरएचसी अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है. सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है.

शेयर करें