मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हरदोई में नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

HO BUREAU

यूपी के हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में गुरुवार को बड़ी मात्रा में नोटों की कतरन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नोटों की कतरनें इतनी अधिक मात्रा में थीं कि उनके जगह-जगह ढेर लगे हुए थे। गौसगंज क्षेत्र के छेदालाल महाविद्यालय के पास सड़क के किनारे लोगों ने बड़ी मात्रा में नोटों की कतरन के ढेर देखे तो ये खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।

clippings of currency notes in Hardoi
clippings of currency notes in Hardoi
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में गुरुवार को बड़ी मात्रा में नोटों की कतरन मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नोटों की कतरनें इतनी अधिक मात्रा में थीं कि उनके जगह-जगह ढेर लगे हुए थे। गौसगंज क्षेत्र के छेदालाल महाविद्यालय के पास सड़क के किनारे लोगों ने बड़ी मात्रा में नोटों की कतरन के ढेर देखे तो ये खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।

हालांकि नोटों की मिली कतरन अवैध नोटों की है या वैध नोटों की है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद कासिमपुर थाने के प्रभारी राम लखन ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। सैंपल लेकर रिजर्व बैंक भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस कतरन कहां से आई, इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।

शेयर करें