मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

यूपी में घर-घर खोजे जाएंगे टीबी, फाइलेरिया व कालाजार के रोगी, जानें कब से चलेगा अभियान

Rajni

यूपी में योगी सरकार संचारी रोग अभियान चलाएगी। यह अभियान जुलाई में शुरू होगा। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को संचारी रोगों से मुक्त किया जाए। इसके तहत प्रदेश में टीबी, फाइलेरिया व कालाजार के रोगी खोजे जाएंगे।

cm yogi
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार संचारी रोग अभियान चलाएगी। यह अभियान जुलाई में शुरू होगा। सरकार की मंशा है कि प्रदेश को संचारी रोगों से मुक्त किया जाए। इसके तहत प्रदेश में टीबी, फाइलेरिया व कालाजार के रोगी खोजे जाएंगे। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।

हर घर में इन बीमारियों के संभावित रोगी चिह्निहत किए जाएंगे। इन रोगों के लक्षण वाले मरीजों का डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस डाटा को नवविकसित यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल पर लिंक किया जाएगा।

प्रदेशभर में जुलाई में संचारी रोग अभियान चलेगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा 15 अन्य विभागों को भी लगाया जाएगा।

टैग: Health
शेयर करें