मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

जनता दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली एवं घटिया दवाओं के वितरण के लिए केजरीवाल सरकार को कभी नहीं करेगी माफः वीरेंद्र सचदेवा

Rakesh

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली एवं घटिया दवाओं के वितरण के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। श्री सचदेवा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार दवाई घोटाले पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

delhi bjp president virendra sachdeva
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली एवं घटिया दवाओं के वितरण के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। श्री सचदेवा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार दवाई घोटाले पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

दवा घोटाले में तत्कालीन मंत्रियों मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन की भी भूमिका की जांच हो

उन्होंने खुद स्वीकार किया कि 7 मार्च को मंत्री बनते ही नकली एवं घटिया दवाओं की जानकारी मिल गई थी, जो स्पष्ट करता है कि यह घोटाला मनीष सिसोदिया के स्वास्थ्य मंत्री कार्यकाल या उससे पहले से चल रहा था। दवा घोटाले की जांच में तत्कालीन मंत्रियों मनीष सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार बात बात पर जनसंवाद करने का दावा करती है। पारदर्शी शासन का सपना दिखाती है पर आश्चर्य की बात है नकली एवं घटिया दवाओं की जानकारी मिलने के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं उनके मुख्य मंत्री ने इस पर कोई जनचर्चा नहीं की।

श्री सचदेवा ने कहा कि अधिकारियों पर जांच विलंब का आरोप लगाने वाले सौरभ भारद्वाज बताएं कि जब उनकी जानकारी में था कि अनेक दवाएं नकली एवं घटिया हैं तो फिर क्यों वह अस्पतालों के दौरे कर वह नकली व घटिया दवाओं का वितरण बढ़वा रहे थे।

शेयर करें