मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

इत्र कारोबारी पीयूष जैन को चुकाना होगा 496 करोड़ रुपए का टैक्स !

इंडिया वॉइस

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशक अहमदाबाद की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घरों से 196 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। इस मामले में डीजीजीआई ने अब पीयूष जैन पर टैक्स अधिरोपित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शेयर करें

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशक अहमदाबाद की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घरों से 196 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। इस मामले में डीजीजीआई ने अब पीयूष जैन पर टैक्स अधिरोपित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में अब पीयूष जैन को 496 करोड़ रुपए टैक्स की नोटिस दी गई है। डीजीजीआई के अधिकारियों ने स्पेशल सीजेएम श्रद्धा त्रिपाठी की कोर्ट में यह जानकारी साझा की है।

डीजीजीआई और डीआरआई यानी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारी इस बाबत कोर्ट में गवाही देने पहुँचे। लेकिन बचाव पक्ष की आपत्ति के चलते उनकी गवाही नहीं हो सकी। इस मामले में अब 21 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। दरअसल कानपुर के आनंदपुरी निवासी कारोबारी पीयूष जैन पर 196 करोड़ रुपए नगद और 23 किलोग्राम विदेशी सोना मामले में दो अलग-अलग मामले विचाराधीन हैं।

इन दोनों ही मामलों की सुनवाई स्पेशल सीजेएम कोर्ट में शुरू हो चुकी है। विशेष लोक अभियोजक भारत सरकार अंबरीश टंडन और अभियोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने गवाही शुरू करने की अपील कोर्ट से की। अभियोजन अधिकारियों की मानें तो अहमदाबाद डीजीजीआई से विवेचक शंभूनाथ सिंह और डीआरआई लखनऊ से संतोष तिवारी एसआईओ बद्रीश राय असूचना अधिकारी इमरान असूचना अधिकारी उपस्थित हुए।

टैग: action
शेयर करें