मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर,चेक करें ताजा रेट

इंडिया वॉइस

इस बीच बृहस्‍पतिवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए और आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शेयर करें

कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान 3 डॉलर प्रति बैरल का बड़ा उछाल दिखा है। बड़ी इकॉनमी में ईंधन की खपत ज्‍यादा होने के संकेतों के बाद कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच बृहस्‍पतिवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए और आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट में बड़ी बढ़ोतरी दिख रही है तो कुछ में राहत है। आज यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता होकर 96.58 रुपये और डीजल 7 पैसे टूटकर 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दूसरी ओर, बिहार की राजधनी पटना में पेट्रोल के भाव 108 रुपये से भी ऊपर चले गए हैं। यहां पेट्रोल की कीमत आज सुबह 88 पैसे बढ़कर 108.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल का दाम भी 82 रुपये बढ़त के साथ 94.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ा उछाल दिखा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 3 डॉलर 95.83 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 3 डॉलर से ऊपर जाकर 88.09 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।

शेयर करें