मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Petrol Price : बाकी देशों की तुलना में बहुत कम है भारत में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा- हरदीप सिंह पुरी

इंडिया वॉइस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में पेट्रोलिम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी दुनिया के बड़े देशों का 10वां हिस्सा है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 05 अप्रैल। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि भारत में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में हुई बढ़ोत्तरी का 10वां हिस्सा है।

किस देश में कितने फीसदी बढ़ें दाम ?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में पेट्रोलिम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी दुनिया के बड़े देशों का 10वां हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 और मार्च 2022 के बीच पेट्रोल (पेट्रोल) की कीमतों में महज 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं अमेरिका में 51 प्रतिशत, कनाडा में 52 प्रतिशत, जर्मनी में 55 प्रतिशत, यूके में 55 प्रतिशत, फ्रांस में 50 प्रतिशत और स्पेन में 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

गौरतलब है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कुछ पैसे का इजाफा हो रहा है। इसे जोड़ने से पता चलता है कि अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम 9.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

शेयर करें