मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

नोएडा-दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें जारी, जानिए किस शहर में बढ़ा रेट, पढ़ें

इंडिया वॉइस

अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 डॉलर बढ़कर 96.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई भी 0.33 डॉलर बढ़कर 88.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

शेयर करें

यूपी के कई शहरों में सोमवार सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतें रेट जारी हुए है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह जारी किए रेट में यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ोतरी की है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतें स्थिर बनी  हुई हैं।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 36 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये और डीजल 32 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल के भाव में मामूली 1 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 96.58 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल का दाम 1 पैसा बढ़कर 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 डॉलर बढ़कर 96.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई भी 0.33 डॉलर बढ़कर 88.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है

लखनऊ में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है

पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है

गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है

शेयर करें