मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर
खेल

Pro Kabaddi League : तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को हराया

इंडिया वॉइस

योद्धा ने मैच में वापसी ज़रूर की लेकिन स्कोरबोर्ड को बराबर करने में असमर्थ रहे और तमिल थलाइवाज ने 39-33 के स्कोर के साथ मैच को अपने कब्ज़े में कर लिया

शेयर करें

बेंगलुरू: उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली यूपी योद्धा को तमिल थलाइवाज के विरुद्ध लड़ते हुए पीकेएल के आठवें संस्करण के 33वें मैच में हार का सामना करना पड़ा। यूपी योद्धा के लिए सुरेंद्र गिल लगभग 50% अंक हासिल करने वाले स्टार खिलाड़ी थे, 14 अंकों के साथ लीड स्कोरर रहे और पीकेएल में अपना दूसरा सुपर 10 हासिल किया।

यूपी योद्धा ने की जबरदस्त शुरुआत 

यूपी योद्धा ने गेम पॉइंट अर्जित करते हुए अच्छी शुरुआत की और प्रदीप नरवाल एवं सुरेंद्र गिल ने तमिल थलाइवाज को गलतियां करने पे मजबूर भी किया परन्तु तमिल थलईवाज़ ने यूपी योद्धा की बढ़त को पीछे धकेलते हुए मैच में खुद बढ़त बना ली और 10वें मिनट में स्कोर 9-5 के साथ तमिल के पक्ष में था।

क्षण भर बाद तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को ऑल-आउट कर दिया और 12-6 के साथ स्कोरबोर्ड ने तमिल थलाइवाज के पक्ष में और मज़बूती बना ली । 21-10 के साथ पहले हाफ में तमिल ने बाज़ी मारी।

तमिल थलाइवाज ने 39-33 के स्कोर से मरी बाज़ी 

दूसरे हाफ के साथ यूपी योद्धा ने शानदार वापसी करते हुए मैच के 22वें मिनट में आशु सिंह और शुभम कुमार ने सुपर टैकल करते हुए स्कोर बोर्ड को धीरे धीरे ऊपर बढ़ाया और उसी मिनट में सुरेंदर गिल ने रेड करके 2 महत्वपूर्ण अंक जुटाए।

योद्धाओं ने 3 मिनट में 6 अंक बटोरते हुए गेम में वापसी की। यूपी योद्धा ने 28 वें मिनट में थलाइवाज को ऑल-आउट करते हुए स्कोर को 22-24 के साथ अंतर को काफी कम कर दिया। हालाँकि योद्धा ने मैच में वापसी ज़रूर की लेकिन स्कोरबोर्ड को बराबर करने में असमर्थ रहे और तमिल थलाइवाज ने 39-33 के स्कोर के साथ मैच को अपने कब्ज़े में कर लिया।

यूपी योद्धा का अगला सामना दबंग दिल्ली के साथ 8 जनवरी 2022 को होगा।

 

शेयर करें