मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रधानमंत्री सोमवार को कोविड अनाथ बच्चों को प्रदान करेंगे स्कॉलरशिप व हेल्थ कार्ड

PM Cares For Children : सोमवार पीएम मोदी कोविड की वजह से अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के तहत प्रदान करेंगे स्कॉलरशिप व हेल्थ कार्ड।

शेयर करें

नई दिल्ली, 29 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत स्कॉलरशिप और स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेंगे। यह योजना कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए लाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री द्वारा 29 मई 2021 को ‘पीएम केयरस फॉर चिल्ड्रन’ योजना शुरू की गई थी। इसका मकसद 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान कोविड-19 महामारी में माता-पिता या कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता खो चुके बच्चों को मदद मुहैया कराना था।

सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ की पासबुक और ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में लाभार्थी बच्चे अपने वर्तमान देख-रेख कर्ता और अपने जिले के संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के साथ वर्चुअल मोड के माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम में संबंधित राज्यों के मंत्री, संसद सदस्य और विधान सभा के सदस्य भी भाग लेंगे।

इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों की व्यापक देखभाल और सतत तरीके से सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसमें उन्हें रहने की सुविधा प्रदान करना, उन्हें शिक्षा और छात्रवृत्ति के माध्यम से सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना शामिल है। योजना के तहत बच्चों को 23 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और इस दौरान स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

शेयर करें