मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

गांधीनगर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय मेयर सम्मेलन , पीएम मोदी ने कियाऑनलाइन उद्घाटन

इंडिया वॉइस

राष्ट्रीय महापौर के सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. ये जो विचारधारा बीजेपी ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है.

शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हो रहे दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ में हिस्सा लिया. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े. इस सम्मेलन में देशभर से बीजेपी शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल हुए हैं. पीएम मोदी ने बीजेपी के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत काल में अगले 25 साल के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है. पीएम मोदी ने कहा कि शहरों के विकास को लेकर लोगों को बीजेपी पर पूरा भरोसा है.

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था. आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है और 1,000 किलोमीटर के नए रूट पर काम चल रहा है.साथ ही उन्होनें कहा कि आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है. इन अभियान के तहत अभी तक देश भर में 75,000 हजार करोड़ रुपए के अधिक के प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं. यह वे शहर हैं जो भविष्य में शहरी नियोजन के लाइट हाउस बनने वाले हैं.इसके साथ ही शहरों में आग की चपेट में आ रही पुरानी इमारतों पर भी पीएम ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इमारतों का गिरना एक बड़ी चिंता का विषय है. नियमों का पालन किया जाए तो इससे बचा जा सकता है.

शेयर करें