मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

CCS Meeting : पीएम मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन संकट पर की उच्च स्तरीय बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि खार्किव में मारे गए नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि सीसीएस बैठक में प्रधानमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्री और हवाई क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों और विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री को यूक्रेन के नवीनतम घटनाक्रम, भारतीयों के साथ-साथ पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों की यूक्रेन से निकासी के संबंध में ऑपरेशन गंगा का विवरण भी पेश किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि खार्किव में मारे गए नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों रूसी गोलीबारी में 22 वर्षीय नवीन शेखरप्पा की मृत्यु हो गई थी। नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वो कर्नाटक का निवासी था। बतादें कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें