मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

‘शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट’, मन की बात में PM मोदी का एलान

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 'मन की बात' में देशवासियों से रुबरु हुए, 25 सितंबर 2022 को 'मन की बात' का 93वें बार मोदी जी मन की बात की.

शेयर करें

पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित किया. यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड रहा.उन्होंने इस दौरान चीतों को लेकर अहम जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी घोषणा यह कि 28 सितंबर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर होगा.उन्‍होंने दीनदयाल उपाध्‍याय को भी जन्‍मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की. ‘मन की बात’ का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन के अलावा यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर हुआ. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने केरल के एर्नाकुलम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ सुनी.

‘पर्वों में छिपा है गहरा संदेश’

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस समय देश में चारों ओर उत्सव की रौनक है. कल नवरात्रि का पहला दिन है. इसमें हम देवी के पहले स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ की उपासना करेंगे. यहां से नौ दिनों का नियम-संयम और उपवास, फिर विजयदशमी का पर्व भी होगा.पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है त्योहारों पर पैकिंग के लिए पॉलिथीन बैग्स का भी बहुत इस्तेमाल होता रहा है. स्वच्छता के पर्वों पर पॉलिथीन जो कि एक नुकसानकारक कचरा है. ये भी हमारे पर्वों की भावना के खिलाफ है.

शेयर करें