मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

G-20 Summit: पीएम मोदी आज करेंगे आठ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक, अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

इंडिया वॉइस

G-20 Summit पीएम मोदी आज जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आठ देशों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपेंगे. भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 2022 से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा.

शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आठ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी, इंडोनेशिया, स्पेन, फ्रांस, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसमें द्विपक्षीय समझौते पर सहमति दी जा सकती है.

ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात

इससे पहले मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली पहुंचने पर राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी का स्वागत किया था. वहीं, पीएम मोदी ने ट्विट कर बाली में गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार जताया था. इसके अलावा पीएम मोदी अपने बाली दौरे के पहले दिन जी20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के अपने समकक्ष ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की थी.

राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ चर्चा की

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच भी मुलाकात हुई थी. दोनों नेताओं ने उभरती प्रौद्योगिकियों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की. एक अन्य बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ भी चर्चा की.

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने एक-दूसरे का अभिवादन किया

बाली जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रात्रिभोज के दौरान मुलाकात की और एक दूसरे का हालाचाल जाना.हालांकि दोनों के बीच आधिकारिक बैठक का कोई कार्यक्रम तय नहीं था.

शेयर करें