मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पीएम मोदी का युवाओं को दिवाली गिफ्ट, 75 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

इंडिया वॉइस

पीएम मोदी ने जून में कहा था कि आने वाले डेढ़ साल में उनकी सरकार 10 लाख नौकरियां देंगी. ऐसे में 75 हजार लोगों को नौकरी का प्रमाण पत्र सौंपना इसी कड़ी का एक हिस्सा है. पीएम की इस पहल के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है.

शेयर करें

दीपावली के मौके पर पीएम मोदी देश के युवाओं को गिफ्ट देने जा रहे हैं. वह देशभर के 75 हजार युवाओं को जॉब देंगे. दरअसल पीएम 22 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के युवाओं से जुड़ेंगे और 75 हजार युवाओं को जॉब सर्टिफिकेट सौंपेंगे. इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग-अलग शहरों से केंद्रीय मंत्री भी जुड़ेंगे.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उड़ीसा से, मनसुख मांडविया गुजरात से, अनुराग ठाकुर चंडीगढ से, पीयूष गोयल महाराष्ट्र से जुड़ेंगे. इसके अलावा अन्य मंत्री भी अलग अलग शहरों से जुड़ेंगे. सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र से कार्यक्रम में जुड़ेगें.

दरअसल इस साल जून में सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा के बाद पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार अगले डेढ़ साल में यानी 2023 दिसंबर तक 10 लाख नौकरियां देगी. पीएम मोदी के ऐलान के बाद इस दिशा में मिशन मोड में काम शुरू हो गया था. अब उसी सिलसिले मे पीएम 75,000 युवाओं को रोजगार का नियुक्ति पत्र देंगे. गौरतलब है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां अक्सर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करती रही हैं.

शेयर करें