मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पीएम मोदी आज जाएंगे मोरबी, हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

इंडिया वॉइस

दुर्घटना को लेकर गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यवापी शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद जारी बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की।

शेयर करें

देश के पीएम नरेंद्र मोदी आज मोरबी जाएंगे और पुल हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और दुख बांटे गए। वह मोरबी सिविल अस्पताल का दौरा भी करेंगे और यहां घायलों इलाज चल रहा है। 30 अक्टूबर की शाम मच्छु नदी पर बना 140 साल पुराना मोरबी केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया था।

इस हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई, 200 से अधिक को रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में 20 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है। रविवार रात से शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य सोमवार पूरे दिन चला। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड के अलावा भारतीय सेना, कोस्ट गार्ड, गरुड़ कमांडो की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। पीएम मोदी ने जब ये हादसा हुआ था देश के लिए अपना संदेश भी सोशल मीडिया के जारिए जारी किया था।

दुर्घटना को लेकर गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यवापी शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद जारी बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की।

उन्होंने बैठक के दौरान एक बार फिर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि हादसे में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मिले। ब्रिटिश कालीन पुल के रखरखाव और संचालन का ठेका ओरेवा समूह को मिला था। कंपनी के खिलाफ आईपीसी की गंभीर आपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। गुजरात एटीएस और मोरबी पुलिस ने सोमवार सुबह ओरेवा के 9 कर्मचारियों को हिरासत में लिया था।

शेयर करें