1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 62 साल के हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,, PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

62 साल के हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,, PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जेपी नड्डा जनवरी 2020 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे. उन्हें तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया था. उन्होंने लंबे वक्त से पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह की जगह ली थी. नड्डा का तीन साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो जाएगा. हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आलाकमान उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है.

पढ़ें :- कार्यक्रम में हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, कहा - 'मोदी का बाप भी जाएगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करें.

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

ABVP से शुरू किया था राजनीतिक करियर

जेपी नड्डा उर्फ जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ था. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1975 में संपूर्ण क्रांति आंदोलन का हिस्सा बन कर की थी. इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यायर्थी परीशद (ABVP) में शामिल हो गए थे. जब जेपी नड्डा ने पटना विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई शुरू की थी, तब उनके पिता एनएल नड्डा विश्वविद्यालय के कुलपति थे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com