मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

हिमाचल रैली के बाद एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोका

इंडिया वॉइस

Himachal Pradesh Assembly polls: इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में है जहां के कांगड़ा जिले के चंबी गांव में उन्होंने चुनावी रैली की.

शेयर करें

Himachal Pradesh Assembly polls: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, जो आज चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश में थे, ने कांगड़ा जिले के चंबी गांव में एम्बुलेंस के लिए अपने काफिले को रोक दिया। बता दें कि, इस समय मोदी जी अपनी चुनावी रैली में काफी व्यस्त चल रहे है। फिर भी उन्होने बुधवार को एक रैली के लिए जाते हुए रास्ते में अपने काफिले को रोक दिया क्योंकि वहां से एंबुलेंस गुजर रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चांबी में एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोका।

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर की रैली के लिए से सभास्थल पर जाते समय प्रधानमंत्री मोदी का काफिला अचानक रुक गया। कांगड़ा में एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने खुद अपना काफिल रुकवा दिया। प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी का काफिला रुका हुआ है और वहां से एंबुलेंस गुजर रही है।

मोदी जी ऐसा पहले भी कर चुके है
आपको बताते चलें कि यह कोई पहला मौका नहीं था जब पीएम ने किसी एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवाया हो. पिछले महीने भी एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया था. तब पीएम मोदी गुजरात दौरे पर थे. उस दौरान भी उन्होंने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए ऐसा ही आदेश दिया था. तब बीजेपी की गुजरात इकाई ने एक बयान में कहा, ‘अहमदाबाद से गांधीनगर जाते वक्त एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का काफिला रुक गया.’

शेयर करें