1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. IGL ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, अब महंगी हो गई पाइप लाइन वाली घरेलू गैस

IGL ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, अब महंगी हो गई पाइप लाइन वाली घरेलू गैस

आईजीएल ने तर्क दिया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कंपनी ने पीएनजी के दाम बढ़ाए हैं. इसके बाद दिल्ली में पीएनजी के दाम 2.63 रुपये बढ़कर 50.59 रुपये/-प्रति एससीएम पर आ गए हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2022। आज आरबीआई ने महंगे कर्ज का झटका लोगों को दिया है। वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप्ड नैचुरल गैस के दाम में इजाफा कर लोगों को महंगाई का एक और शॉक लगाया है। आईजीएल ने पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) के दाम में इजाफा कर दिया है। आईजीएल ने पीएनजी के दाम में 2.63 रुपये प्रति एससीएम यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। पाइप्ड गैस में बढ़ोतरी के ये नए दाम आज से लागू हो चुके हैं।

पढ़ें :- लाल किले की सुरक्षा कितनी कड़ी? DCP राज बांठिया ने बताया पूरा सुरक्षा प्लान

आईजीएल ने पीएनजी के दाम क्यों की बढ़ोतरी

आईजीएल ने तर्क दिया है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कंपनी ने पीएनजी के दाम बढ़ाए हैं. इसके बाद दिल्ली में पीएनजी के दाम 2.63 रुपये बढ़कर 50.59 रुपये/-प्रति एससीएम पर आ गए हैं.

दिल्ली – 50.59 रुपये/-प्रति एससीएम

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद – 50.46 रुपये/प्रति एससीएम

पढ़ें :- स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली हाई अलर्ट, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; UP से हरियाणा जाने वालों का बदला रूट

करनाल और रेवाड़ी – 49.40 रुपये/प्रति एससीएम

गुरुग्राम– 48.79 रुपये/प्रति एससीएम

पढ़ें :- RSS-BJP पर राहुल गांधी का प्रहार, अडाणी-अंबानी को लेकर भी साधा निशाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com