1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर बढ़ी पीएनजी की कीमत, दिल्ली में 45.86 की हुई पीएनजी

फिर बढ़ी पीएनजी की कीमत, दिल्ली में 45.86 की हुई पीएनजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जाने वाली पीएनजी की कीमत में आईजीएल ने अप्रैल महीने में ही एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। पीएनजी की कीमत में 4.25 रुपये प्रति यूनिट (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोतरी कर दी गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आज से महंगाई का एक और झटका लगा है। इस बार ये झटका इस क्षेत्र में पाइप के जरिये रसोई गैस (पीएनजी) की सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जाने वाली पीएनजी की कीमत में आईजीएल ने अप्रैल महीने में ही एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक पीएनजी की कीमत में 4.25 रुपये प्रति यूनिट (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोतरी कर दी गई है। कीमत में हुई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज से पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति यूनिट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई कीमत 45.96 रुपये प्रति यूनिट, करनाल और रेवाड़ी में 44.67 रुपये प्रति यूनिट, गुड़गांव में 44.06 रुपये प्रति यूनिट और मुजफ्फरनगर, मेरठ तथा शामली में पीएनजी की नई कीमत 49.47 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

इसके अलावा आईजीएल द्वारा अजमेर, पाली और राजसमंद में आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी की नई कीमत 51.28 रुपये प्रति यूनिट तथा कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में पीएनजी की नई कीमत 48.60 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

छह महीनों में हुई जोरदार बढ़ोतरी

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमत में पिछले 6 महीने के दौरान जोरदार बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से पाइप द्वारा सप्लाई की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) तथा गाड़ियों के ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। अप्रैल के महीने में सीएनजी की कीमत में अभी तक 4 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है, जबकि सीएनजी की कीमत इस महीने दो बार बढ़ाई गई है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

पीएनजी की कीमत में आज की बढ़ोतरी के पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 1 अप्रैल को भी पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की थी। माना जा रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए आने वाले दिनों में सीएनजी और पीएनजी दोनों की कीमत में अभी और बढ़ोतरी की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com