मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेशः फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Rakesh

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शुक्रवार रात पिस्टल से दनादन फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जुलूस की शक्ल में पैदल ले जाते हुए न्यायलय में पेश किया।

arrest accuse
शेयर करें

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शुक्रवार रात पिस्टल से दनादन फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जुलूस की शक्ल में पैदल ले जाते हुए न्यायलय में पेश किया।

पुलिस की माने तो रास्ते में पुलिस की जीप खराब हो जाने के कारण पैदल ही आरोपी को ले जाना पड़ा। शुक्रवार रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी थी। गोली युवक के पैर में लगी थी। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने हवाई फायर करते हुए दहशत फैलाने के लिए एक वीडियो भी बनाया। जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

घटना को अंजाम देने के बाद कई राउंड फायर करते हुए मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और नरसिंहपुर एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पीड़ित का इलाज पहले जिला अस्पताल और फिर बाद में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। नरसिंहपुर पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

शेयर करें