मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः पुलिस का नशीले पदार्थों पर शिकंजा, अफीम के पौधे उगाने का आरोपी गिरफ्तार

HO BUREAU

पुलिस ने करीब 1.5 लाख कीमत के 29.6 किलोग्राम वजनी 606 अफीम के पौधे बरामद किया है। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

arrest
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने करीब 1.5 लाख कीमत के 29.6 किलोग्राम वजनी 606 अफीम के पौधे बरामद किया है। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ अफीम के पौधे उगाने के आरोपी शीशा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र को काबू करके उसके कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपए कीमत के 29.6 किलोग्राम वजनी 606 अफीम के पौधे को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 मार्च को अपराध अन्वेषण  शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, हवलदार लखन सिंह, ललित कुमार, महेश कुमार, विजय कुमार व गाड़ी चालक दिनेश कुमार की टीम पुलिस चौकी गुमथला गढू के सामने मौजूद थी।

टीम को सूचना मिली कि शीशा सिंह वासी गुमथला गढू ने अपने बाड़ा के अंदर काफी मात्रा मे बिना लाइसेंस के अफीम की फसल उगाई है। अगर शीशा सिंह के मकान के पास बने बाड़ा पर रेड की जाए तो उसके बाड़ा से अफीम के पौधे बरामद हो सकते है। सूचना पर पुलिस टीम गुमथला गढू में शीशा सिंह के बाड़ा में पहुंची जहां पर काफी संख्या में अफीम के पौधे खड़े पाए गए।

मौका पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम शीशा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र बताया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में नशीला वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-2 के उप निरीक्षक ऋषिपाल ने आरोपी शीशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें