मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
दिल्ली

अरब सागर में तस्करीः श्रीलंकाई सेना की सूचना पर भारतीय नौसेना ने जब्त की नशीले पदार्थों की खेप, भारत ने दोनों नावों को श्रीलंका को सौंपा  

Desk

अरब सागर में श्रीलंकाई झंडे वाले जहाजों द्वारा नशीले पदार्थों की काफी तस्करी की जा रही है। श्रीलंकाई नौसेना से जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया।सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र) से मिले इनपुट के आधार पर भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों से व्यापक निगरानी की। सरकार ने भारतीय नौसेना के जहाज को तैनात किया।

Arabian Sea
Arabian Sea
शेयर करें

नई दिल्ली। अरब सागर में श्रीलंकाई झंडे वाले जहाजों द्वारा नशीले पदार्थों की काफी तस्करी की जा रही है। श्रीलंकाई नौसेना से जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया।सूचना संलयन केंद्र (हिंद महासागर क्षेत्र) से मिले इनपुट के आधार पर भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों से व्यापक निगरानी की। सरकार ने भारतीय नौसेना के जहाज को तैनात किया।

श्रीलंकाई नौसेना के लगातार इनपुट और आईएन विमान द्वारा हवाई निगरानी के आधार पर दो नावों की पहचान की गई। इसके बाद समन्वित ऑपरेशन में दोनों नावों को 24 और 25 नवंबर को जहाज की बोर्डिंग टीम द्वारा चढ़ाया गया, जिससे लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थों (क्रिस्टल मेथ) की जब्ती हुई।

चालक दल और जब्त किए गए नशीले पदार्थों सहित दोनों नौकाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंपा दिया गया है। यह ऑपरेशन दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ साझेदारी और संबंधों की पुष्टि करता है। यह क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों से निपटने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों नौसेनाओं के संयुक्त संकल्प को भी दर्शाता है।

शेयर करें