1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहुचर्चित रोनिल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 36 दिन बाद खुली मिस्ट्री, लव ट्रांयगल में की गई हत्या

बहुचर्चित रोनिल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 36 दिन बाद खुली मिस्ट्री, लव ट्रांयगल में की गई हत्या

कानपुर के बहुचर्चित रोनिल हत्याकांड का 36 दिन बाद कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लव ट्रेंगल के चलते रोनिल की हत्या का खुलासा किया गया है। इस खुलासे में बैंगलुरु से आये साइबर एक्सपर्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कानपुर के बहुचर्चित रोनिल हत्याकांड का 36 दिन बाद कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लव ट्रेंगल के चलते रोनिल की हत्या का खुलासा किया गया है। इस खुलासे में बैंगलुरु से आये साइबर एक्सपर्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। पुलिस के मुताबिक रोनिल के साथ पढ़ने वाली एक लड़की के प्रेमी विकास ने रोनिल को जंगल मे बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

आपको बता दे कि चकेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय सरकार का बेटा रोनिल सरकार श्याम नगर के वीरेंद्र स्वरूप इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बीती 30 अक्टूबर को रोनिल स्कूल के बाद जब घर नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया।

लेकिन रोनिल का कही कोई पता नही चल पाया,,वही दूसरे दिन उसका शव भगवंत टटिया के किनारे झाड़ियों में मिला,जिसके बाद से पुलिस लगातार हत्या का खुलासा करने के लिए प्रयास कर रही थी वही मृतक रोनिल के परिजन सरकार से लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

हत्याकांड को लेकर कानपुर से सपा विधायकों द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया गया जिसमें बाद लव ट्रेंगल के चलते पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। आपको बता दे कि रोनिल हत्याकाण्ड में बेंगुलुरू से आई साइबर एक्सपर्ट की टीम ने खुलासे में अहम भूमिका निभाते हुए हत्याकाण्ड में गिरफ्तार विकास यादव और उसकी प्रेमिका के व्हाट्सएप चैट को रिकवर करने के बाद पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर पाई है।

वही जब पुलिस ने विकास से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की है पूछताछ में सामने निकल कर आया कि लड़की के प्रेमी विकास को शक था कि रोनिल का उसकी प्रेमिका के साथ अफेयर चल रहा है जिसको लेकर प्रेमिका ने विकास को समझाया था कि रोनिल उसको अपनी बहन मानता है उसके बाद भी विकास ने रोनिल को जंगल मे बुलाकर उसकी हत्या कर दी। वही खुलासे के दौरान रोनिल के पिता संजय सरकार ने पकड़े गए हत्यारो को फाँसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com