मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अतिक्रमण को लेकर सियासत जारी, मॉनसून सत्र में बना सियासी मुद्दा

Rakesh

पहाड़ों पर अतिक्रमण को लेकर हुई कर्रवाई अब मानसून सत्र में सियासी मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर जहां विपक्षी दल सड़क से लेकर सदन तक हंगामा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष जनता को भरोसा दे रही है की उन्हें कुछ नहीं होने दिया जाएगा।

buldozer
शेयर करें

देहरादून। पहाड़ों पर अतिक्रमण को लेकर हुई कर्रवाई अब मानसून सत्र में सियासी मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर जहां विपक्षी दल सड़क से लेकर सदन तक हंगामा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष जनता को भरोसा दे रही है की उन्हें कुछ नहीं होने दिया जाएगा।

उत्तराखंड  में इन दिनों पहाड़ों पर बुलडोजर गरजते हुए नजर आ रहे है। बुलडोजर की आवाज जहां जनता को हैरान और अतिक्रमण कारियों को परेशान कर रही है। तो वहीं सियासी दलों के लिए राजनीति का एक और मौका देने का काम भी कर रहे हैं।

पहाड़ों पर हुई अतिक्रमण हटाओ अभियान की इस कार्रवाई को सत्ता पक्ष हाईकोर्ट का निर्देश बता रही है। जिसमें प्रशासन की तरफ से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। लेकिन जनता की परेशान पर विपक्ष हल्ला बोल रही है।अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई पर खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ये कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही है । जिसमें कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है। लेकिन अतिक्रमण पर कार्रवाई जरुर की जाएगी। व्यापारियों पर परेशान नहीं किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई पर कांग्रेस सरकार पर दोहरी नीति का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार लोगों के आशियानों और उनके रोजगारों को उजाड़ने का काम कर रही है। जिसका विरोध विपक्ष सड़क पर भी और सदन में भी करेगी।

अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई पर जनता की सुध भले ही नेता अपने बयानों में दिखाने का काम कर रहे हों। लेकिन धरातल पर जनता की इस परेशानी का कोई हल होता नहीं दिख रहा है। ऐसे ये तय है की पहाड़ हो या मैदान अतिक्रमण पर धामी सरकार का बुलडोजर गरजता हुआ नजर आएगा।

टैग: politics
शेयर करें