मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

राजनीति को भूलाकर प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए: नितिन गडकरी

इंडिया वॉइस

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने को लेकर गडकरी ने कहा कि इसका समाधान निकालना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है।

शेयर करें

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पराली से बायो CNG और LNG बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हमने पराली से बायो CNG और LNG बनाया है, जिससे ट्रैक्टर और बसें चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि पानीपत में इंडियन आयल ने बड़ी परियोजना बनाई है। वहां पराली से रोज़ 1 लाख लीटर इथेनाल और 150 टन बायो बिटुमेन बन रहा है। हम इस बिटुमेन को सड़क निर्माण के लिए इस्तेमाल करेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने को लेकर गडकरी ने कहा कि इसका समाधान निकालना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम और किसान मिलकर प्रयास करेंगे, तो इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति को भूलाकर प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के चारों ओर 60,000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जा रही है। जिससे दिल्ली ट्रैफिक मुक्त हो जाएगी। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन हाइड्रोजन लाने की भी बात कही, जिससे वायु के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं ग्रीन हाइड्रोजन की गाड़ी में घूमकर उसका प्रचार करता हूं। हम लोगों को इलेक्ट्रीक AC बसों में घुमाकर किराए में 20-30% तक की कमी कर सकते हैं।’

टैग: Delhi
शेयर करें