Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः हरदोई में रास्ते के विवाद में प्रधान ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

यूपीः हरदोई में रास्ते के विवाद में प्रधान ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

गांव में रास्ते के लिए दबंग प्रधान ने एक महिला को बीच गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।  उसकी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। गांव में रास्ते के लिए दबंग प्रधान ने एक महिला को बीच गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।  उसकी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि शाहाबाद ब्लाक के फिरोज़पुर खुर्द में रास्ते को लेकर झगड़ा चल रहा था। उसी बात पर वहीं एक महिला ने जब अपना पक्ष रखा, तो वहां का दबंग प्रधान आग-बबूला हो गया और महिला को लाठी से पीटने लगा।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला बचने के लिए भाग रही है, लेकिन प्रधान उसे दौड़ा कर पीट रहा है। वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई शाहाबाद पुलिस जांच में जुट गई है। उधर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com