मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में प्रधानपति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया, प्रधानी की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

HO BUREAU

यूपी के अलीगढ़ जिले के खैर थाना इलाके के जड़ना की नगरिया गांव की महिला प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि घटना के वक्त बाइक पर साथ में मौजूद प्रधानपति के भतीजे ने बमुश्किल दौड़ कर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी संजीव सुमन भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

Pradhan shot dead in Aligarh
Pradhan shot dead in Aligarh
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के खैर थाना इलाके के जड़ना की नगरिया गांव की महिला प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि घटना के वक्त बाइक पर साथ में मौजूद प्रधानपति के भतीजे ने बमुश्किल दौड़ कर जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी संजीव सुमन भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण प्रधानी रंजिश निकल कर सामने आ रही है, क्योंकि परिजनों ने भी पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक वीरेंद्र (45) भाजपा के कार्यकर्ता थे। उनकी पत्नी शीतल गांव की मौजूदा प्रधान हैं। बताते हैं कि प्रधानी को लेकर पूर्व प्रधान से रंजिश चल रही थी। इधर प्रधानपति वीरेंद्र घर से करीब 2 किलोमीटर दूर गौशाला पर अपने भतीजे के साथ बाइक से जा रहे थे।

गांव के बाहर ट्यूबवेल पर पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश

रास्ते में गांव के बाहर ट्यूबवेल पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने प्रधानपति वीरेंद्र की बाइक को रुकवा लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर वीरेंद्र की हत्या कर दी। वहीं, वीरेंद्र के भतीजे ने दौड़ कर बमुश्किल अपनी जान बचाई।

फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के बाद मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला भी पहुंच गए। SSP  संजीव सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या परिजनों व ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर हत्या के पीछे पुरानी प्रधानी रंजिश बताई जा रही है। पूर्व प्रधान का नाम घटना में सामने आ रहा है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें