मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार

इंडिया वॉइस

कांग्रेस और प्रशांत किशोर की जोड़ी अब 2024 चुनाव में अपना कमाल नहीं दिखा पाएगी। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से मना कर दिया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है। वह अब कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोर ने खुद ही कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। सुरजेवाला ने किशोर के प्रयासों और कांग्रेस को दिए गए सुझावों की सराहना की।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया है। उन्हें इसका हिस्सा बनने और कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

वहीं, प्रशांत किशोर ने भी खुद कांग्रेस में शामिल नहीं होने की पुष्टि की।

किशोर ने ट्वीट कर कहा, “ मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने और कांग्रेस में शामिल होने तथा चुनावों की जिम्मेदारी लेने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि कांग्रेस में संरचनात्मक समस्याएं गहरी हैं। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।”

हालांकि, कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर खुद को कांग्रेस का अघोषित रणनीतिकार और कांग्रेस में दूसरे नंबर पर रहना चाहते थे, किंतु सोनिया ने उन्हें केवल इंपावर्ड एक्शन ग्रुप का हिस्सा बनने और चुनावों की जिम्मेदारी तक ही सीमित रखना उचित समझा। इस कारण किशोर ने कांग्रेस में बड़ी भूमिका न देश पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष वर्ष 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर प्रेजेंटेशन देकर पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हुईं।

शेयर करें