मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Eid ul-Adha: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

इंडिया वॉइस

पीएम मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के सभी लोगों को आज बकरीद की बधाई देते हुए कहा कि ये त्योहार बलिदान और मानव की सेना का प्रतीक है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2022। ईद-उल-अजहा के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमें मानवता की भलाई के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की बधाई। यह त्योहार हमें मानव जाति की भलाई, सामूहिक कल्याण और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।”

इस त्योहार पर पीएम मोदी के अलावा देश के राष्ट्रपति की ओर से भी लोगों को बधाई संदेश दिया गया। राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा “ईद-उज़-ज़ुहा के अवसर पर, सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद। ईद-उज़-ज़ुहा का त्‍योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर मानव जाति की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और देश की खुशहाली तथा समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्‍प लें।”

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभी को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ईद मुबारक! #EidAlAdha का पावन अवसर सभी के लिए एकता की भावना का सूत्रपात करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियाँ लाए।”

 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारक़बाद। आप सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें और ये त्योहार आप सभी के जीवन में ख़ूब तरक़्क़ी लेकर आए।”

शेयर करें