मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

गौरव के पलः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित, PM मोदी ने जताई खुशी, कहा- दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है यह सम्मान

HO BUREAU

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया है। मालूम हो कि तिमोर-लेस्ते देश में यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाता है।

President Draupadi Murmu honored with 'Grand-Collar of the Order of Timor-Leste'
President Draupadi Murmu honored with 'Grand-Collar of the Order of Timor-Leste'
शेयर करें

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया है। मालूम हो कि तिमोर-लेस्ते देश में यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहरे संबंधों और आपसी सम्मान को उजागर करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि राष्ट्रपति जी को ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता भी है।

शेयर करें