1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्हें वास्तव में एक ऐसी प्रतिभा के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी।

उन्होंने तबले को वैश्विक मंच पर भी स्थान दिलाया और अपनी बेजोड़ लय से करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके माध्यम से, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से जोड़ा और इस प्रकार वे सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए।

उनकी शानदार प्रस्तुतियां और भावपूर्ण रचनाएं संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को प्रेरित करने में योगदान देती रहेंगी। उनके परिवार, मित्रों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

पढ़ें :- PM मोदी की मंत्रियों के साथ देर रात तक चली बैठक, परफॉर्मेंस से लेकर सोशल मीडिया तक हुआ रिव्यू

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com