मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा कर वंदेभारत को किया रवाना, देहरादून से दिल्ली के बीच केवल पांच स्टेशनों पर ठहराव

Rajni

देहरादून से दिल्ली तक का सफर करने के लिए अब देहरादून से पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का गुरुवार को शुभारंभ हो गया है। वंदेभारत का उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखा कर किया।

minister
शेयर करें

देहरादून। देहरादून से दिल्ली तक का सफर करने के लिए अब देहरादून से पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का गुरुवार को शुभारंभ हो गया है। वंदेभारत का उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखा कर किया।

वहीं सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। आपको बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और देहरादून के बीच संचालित की जाएगी। वहीं 110 km  रफ्तार से मात्र 4.30 घंटे में यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर तय कर सकेगी। जिससे यात्री अपने गंतव्य स्थान तक किसी और रेल के मुकाबले ज्यादा जल्दी और बेहतर सेवाओं के साथ सहूलियत से पहुंच सकेंगे।

ट्रेन देखने बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे

उधर, ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 5 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी स्टेशन शामिल हैं। इससे लोगों के दिल्ली से हरिद्वार, मसूरी और ऋषिकेश जाने-आने में परेशानी नहीं होगी।

शेयर करें