मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

प्रधानमंत्री ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को किया स्‍मरण

HO BUREAU

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (26 दिसंबर) को वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्‍मरण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी स्‍मरण किया।

pm x
pm x
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (26 दिसंबर) को वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्‍मरण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

“आज वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। हम माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।”

शेयर करें