Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी आज को बेंगलुरु में ‘ना नायकी’ सम्मेलन में शिरकत करेंगी, पढ़ें

प्रियंका गांधी आज को बेंगलुरु में ‘ना नायकी’ सम्मेलन में शिरकत करेंगी, पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी काफी सक्रिय भूमिका में हैं और वो हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। आज बैंगलौर में प्रियंका महिलाओं की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हिमाचल प्रदेश में चुनावी जीत का बाद कांग्रेस अपना पूरा जोर अब कर्नाटक पर लगा रही है। अगले कुछ महीनों में कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी काफी सक्रिय भूमिका में हैं और वो हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। आज बैंगलौर में प्रियंका महिलाओं की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव नतीजाः कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूटा,  मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे फूल ही फूल

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी कल बैंगलोर में महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को उठा सकतीं हैं। महिलाओं के लिए अलग से मैनिफेस्टो जारी किया जा सकता है और साथ ही साथ ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भी घोषणा कर सकती हैं।

कर्नाटक की महिला इकाई की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये कार्यक्रम बैंगलोर के पैलेस ग्राउंड में होगा। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के अलावा सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

पार्टी ये मानती है कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत की बड़ी वजह ओल्ड पेंशन स्कीम भी रही। वहीं कर्नाटक के पार्टी के लीडर्स का मानना है कि प्रियंका गांधी कर्नाटक में पार्टी के लिए जितना प्रचार करेंगी कांग्रेस को उतना ही फायदा होगा।

कर्नाटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गृह राज्य भी है। प्रियंका ने इससे पहले हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया था और कई चुनावी रैली को संबोधित किया था।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः सभी सीटों के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे,  भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बनाई बढ़त

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com