मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Punjab News: CM भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के लगे थे गंभीर आरोप

इंडिया वॉइस

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह के इस्तीफा देने की खबर सामने आई है,पंजाब की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा,कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह का पिछले साल 11 सितंबर को कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था, इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था.

शेयर करें

Chandigarh News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह के इस्तीफा देने की खबर सामने आई है,पंजाब की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा,कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह का पिछले साल 11 सितंबर को कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था, इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था.

जिसे लेकर विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था,इसलिए कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ना पड़ा है. सूत्रों की मानें तो पंजाब सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है. कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, फौजा सिंह के इस्तीफे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार में नए चेहरों को मंत्री बनने का मौका दे सकती है. सूत्रों की मानें तो आज शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं और राजभवन में एक सादे समारोह में नई मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. पिछले साल 11 सितंबर को फौजा सिंह सरारी के कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था. इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था. इसके बाद से ही सरारी को लेकर आम आदमी पार्टी सवालों के कठघरे में थी. विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था.

शेयर करें