मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

कैलिफोर्निया से अपहृत पंजाबी परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, परिवार में मातम का माहौल

इंडिया वॉइस

अमेरिका के कैलेफोर्निया में अपहरण किए गए पंजाबी परिवार की मौत हो गई है. दरअसल आठ माह की बच्ची समेत 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया.

शेयर करें

अमेरिका के कैलेफोर्निया में किडनैप हुए भारतीय मूल के 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.इसके साथ ही अपहरण करने वाले अमेरिकी नागरिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में आठ माह की आरोही, जसलीन, जसदीप और अमनदीप शामिल है. घटना के बाद हाेशियारपुर के गांव हरसीपिंड में शाेक का माहाैल है.

बैंक से लेनदेन के सबूत भी मिले

कैलिफोर्निया पुलिस ने बताया कि मर्सिड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में पीड़ित के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है. बैंक से लेनदेन के सबूत भी मिले हैं.लेनदेन करने वाले शख्स की तस्वीर अपहर्ता से मिलती है, जो घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था. उसने सिर के सारे बाल कटवा रखे हैं और उसे आखिरी बार स्वेट शर्ट पहने देखा गया था.

परिवार के सदस्य हुए अमेरिका रवाना

वहीं दूसरी तरफ परिवार के मुखिया रणधीर सिंह पत्नी कृपाल कौर के साथ बुधवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हुए. अमेरिका में रणधीर सिंह का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है. बीते 29 सितंबर को रणधीर सिंह पत्नी के साथ पैतृक गांव हरसीपिंड आए थे. वह उत्तराखंड में तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए और जब ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका में अपने परिवार के अपहरण की सूचना मिली थी.

भगवंत मान ने की विदेश मंत्री से जांच की मांग

पंजाब के सीएम भगवंत मान कैलिफोर्निया में चार भारतीयों की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ दुख साझा करते हैं. सीएम ने विदेश मंत्री से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

शेयर करें