मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
टेलीविजन

PVR, INOX Announce Merger : पीवीआर और आइनॉक्स के विलय को दोनों कंपनियों के बोर्ड ने दी मंजूरी

इंडिया वॉइस

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील के बाद अब फिल्म एग्जिबिशन इंडस्ट्री का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 27 मार्च। देश में फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स PVR और INOX के बीच मर्जर यानी विलय को मंजूरी दे दी गई हैं। रविवार को PVR और INOX कंपनी के बोर्ड्स ने लम्बी बैठक के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील के बाद अब फिल्म एग्जिबिशन इंडस्ट्री का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।

विलय के बाद PVR के CMD अजय बिजली ही कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। पीवीआर के पास देशभर में 860 सिनेमा स्क्रीन हैं, जबकि वहीं आईनॉक्स के पास 667 स्क्रीन हैं। विलय के बाद अब पीवीआर और आईनॉक्स लीजर संयुक्त रूप से पूरे देश में 1,500 से अधिक स्क्रीनों के मालिक होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों ही कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। माना जा रहा है कि संयुक्त विलय वाली कंपनी 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप वाली एक बड़ी कंपनी बन सकती है।

शेयर करें