मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

RaeBareilly : लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

up bureau

यूपी के रायबरेली जिले में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिये जा रहे परिवार के एक महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है।

RaeBareilly : लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत
RaeBareilly : लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिये जा रहे परिवार के एक महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है। यहां लखनऊ के तेलीबाग़ निवासी परिवार बोलेरो पर सवार होकर कल होने वाले मौनी अमावस्या स्नान के लिये महाकुम्भ जा रहा था। तभी तड़के यहां के मुंशीगंज में कान्हा ढाबा के पास इनका वाहन ट्रैक्टर से भिड़ गया। भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुँचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से तीन को मृत लाया गया था। तीन अन्य घायलों में से एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बालक समेत दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत की सूचना पाकर परिजन लखनऊ से रायबरेली के लिये रवाना हो गये हैं।

शेयर करें