मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

राहुल गांधी ने ‘भारत यात्रियों’ को दिया खास दिवाली गिफ्ट, चांदी का सिक्काचांदी का सिक्का, पत्र और मिठाइयां बांटी

इंडिया वॉइस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवाली पर भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों और कर्मियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं. उन्होंने कहा कि बात मत कीजिए, काम कीजिए, वादा मत कीजिए, साबित कर के दिखाइए.

शेयर करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों व कर्मियों को दिवाली की मुबारकबाद देने के साथ-साथ उन्हें चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं. राहुल गांधी ने उन्हें दिए एक पत्र में उम्मीद जताई कि भारत के सच्चे मूल्यों में उनकी आस्था घृणा को पराजित करेगी और आगे का रास्ता दिखाएगी.

राहुल गांधी ने सभी यात्रियों और शिविरों में कार्यरत लोगों को पत्र में कहा, ‘हम सुंदर सी भारत जोड़ो यात्रा में साथ चले हैं. आपमें और भारत के सच्चे मूल्यों में आपका विश्वास नफरत को पराजित करेगा और आगे के मार्ग को प्रज्ज्वलित करेगा.’

राहुल गांधी के पत्र को कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-वाह, सुंदर और स्नेह से भरा

राहुल ने कहा, ‘‘बात मत कीजिए, काम कीजिए. कहिए मत, दिखाइए. वादा मत कीजिए, साबित कीजिए. मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं. कांग्रेस ने राहुल के पत्र को ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘वाह, सुंदर, स्नेह से भरा. दिवाली के पावन मौके पर राहुल गांधी जी ने भारत यात्रियों, शिविर कर्मियों और चालकों को पत्र, मिठाइयों तथा चांदी के सिक्कों के रूप में शानदार उपहार दिए जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे.’’

फरवरी तक जारी रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी देश को नफरत और विभाजन की पृष्ठभूमि के खिलाफ एकजुट करने में मदद करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जिस पर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि समाज में भाजपा द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा है. 3,570 किलोमीटर की यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई और अगले पांच महीनों तक फरवरी के अंत तक जारी रहेगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी.

शेयर करें