1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘पूरी दाल ही काली है…’, E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

‘पूरी दाल ही काली है…’, E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rahul Gandhi : देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा हो रही है। इसी पर ही राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi : देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा हो रही है। इसी पर ही राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि इससे आम आदमी का क्या फायदा हो रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली मतदाता सूची विवाद : 47 लाख नाम मसौदा सूची से बाहर, 33 लाख को नोटिस, चुनाव आयोग की सफाई

राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से गाड़ियों के इंजन की उम्र कम हो रही है और माइलेज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सरकार ऐसा करके जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद : UP SIT दो दिन में चार्जशीट करेगी दाखिल, 105 चोरी की घटनाओं की भी पहचान

यह भी पढ़ें : ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

राहुल गांधी ने कहा कि गन्ने से एक लीटर एथनॉल के उत्पादन में लगभग 3,630 लीटर, चावल से एक लीटर एथेनॉल के उत्पादन में 10,790 लीटर तक और मक्के से एक लीटर एथनॉल के उत्पादन में लगभग 4,670 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। ये आंकड़े ऐसे समय में अधिक चिंता पैदा करते हैं, जब देश के बड़े हिस्से में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। नीति आयोग के साल 2021 के एथनॉल संबंधी मार्गदर्शी दस्तावेज में अधिक टिकाऊ कच्चे माल की ओर बढ़ने की आवश्यकता स्वीकार की गई थी।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- 'सरकार को चुल्लू भर पानी में...', बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर बोले पप्पू यादव

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com