Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल को आज भी करना होगा ईडी के सवालों का सामना

राहुल को आज भी करना होगा ईडी के सवालों का सामना

आज राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का सामना करना होगा। उनसे नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर पूछताछ की जा रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 14 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का सामना करना होगा। उनसे नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर पूछताछ की यह दूसरी कड़ी है। सोमवार को राहुल गांधी को करीब नौ घंटे तक सवालों का सामना करना पड़ा। राहुल को समर्थन देने के लिए हाईकमान ने सभी सांसदों को सुबह नौ बजे तक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने को कहा है।

पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था

राहुल सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद रात 11:10 बजे ईडी दफ्तर से अपने आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। आज राहुल ने ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले कबीर के दोहे के जरिए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कबीर जयंती का स्मरण करते हुए लिखा है- “सांच बराबरि तप नहीं, झूठ बराबर पाप। जाके हिरदै सांच है, ताकै हृदय आप॥”

चौबीस घंटे पहले कांग्रेस समर्थकों और नेताओं के मार्च और प्रदर्शन से सबक लेते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने सुबह एडवायजरी जारी की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा है कि सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जाने से बचें। विशेष सुरक्षा प्रबंधों के कारण इन सड़कों पर यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा यही व्यवस्था गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर रहेगी। साथ ही गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस 2012 में भाजपा नेता और देश के नामी वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने दर्ज कराया था। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, पत्रकार सुमन दुबे और टेक्नोक्रेट सैम पित्रोदा को आरोपी बनाया गया है।

पढ़ें :- UP : अज्ञात कारणों के चलते BSNL टॉवर के कर्मचारी ने लगाई फ़ासी, परिजनों में कोहराम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com