मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, नदी-नाले उफान पर, घरों में घुस रहा पानी

Rajni

उत्तराखंड के कोटद्वार से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 12 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी है। सावन माह में पहाड़ में मूसलाधार बारिश से तराई क्षेत्रो में नदियां उफान पर हैं।

heavy rain
शेयर करें

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 12 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी है। सावन  माह में पहाड़ में मूसलाधार बारिश से तराई क्षेत्रो में नदियां उफान पर हैं।

कोटद्वार में पड़ने वाली मालन नदी खोह नदी उफान पर बह रही है। वहीं कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में बहने वाले पनियाली गदेरा व गिवई स्रोत खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिससे निचले रिहायशी इलाकों में पनियाली गदेरा का पानी आने से जलभराव ओर कटाव होने की समस्या हो गई है।

शहर के बीचों बीच बहने वाला पनियाली गदेरा देर रात से ही उफान पर होने से कालाबढ, आम पड़ाव, सूर्यानगर, देवी नगर, कौड़ियां के लोगों में 2017 में आई भीषड़ बाढ़ का ख़ौफ़ आज भी देखा जा सकता है। बता दे कि 2017 में पनियाली गदेरा में भीषण बाढ़ में कोटद्वार शहर के 5 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। कई घरों को बाढ़ का पानी बहा ले गया। जिसमें आम पड़ाव में सेना कैंटीन का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। सैकड़ों घरों में पनियाली गदेरे का जलभराव हो गया था।

स्थानीय निवासी जमना देवी व अमर सिंह ने कहा कि नदी मे पानी का जलस्तर बढ़ने से पानी घरों में आ रहा है। कहीं आने-जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नदी का कटान होने से ओर खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नदी का कटान के लिए कुछ व्यवस्था की जाए ओर सड़क पर जाल की व्यवस्था की जाए ताकि स्कूली बच्चो को आने-जाने में परेशानी न हो।

टैग: uttarakhand
शेयर करें