मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

राघव चड्ढा से शादी को लेकर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी

Rajni

इन दिनों परिणीति चौपड़ा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. मीडिया में उनकी शादी की खबरें लगातार बनी हुई हैं. सब ये ही जानना चाहते हैं की, आखिर परिणीति कब शादी कर रहीं हैं

pari
शेयर करें

इन दिनों परिणीति चौपड़ा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. मीडिया में उनकी शादी की खबरें लगातार बनी हुई हैं. और किससे कर रही हैं.

ऐसा इसलिए क्यों कि, कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा  संग परिणीति चौपड़ा को देखा गया था. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर लंच, डिनर पर दोनो को एक साथ देखा गया. उनको एक साथ देखने के बाद से ही उनके रिलेशनशिप की अफवाहें फैलने लगी. जिस पर ग्लैमर की दुनिया से लेकर राजनीति तक के जुडे लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई भी देनी शुर कर दी थी. लेकिन परिणीति ने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया था. और ना ही राघव चड्ढा का भी कोई रिएक्शन आया. और दोनों ही मीडिया के सवालों से बचते हुए भी नजर आये.

लेकिन  परिणीति चौपड़ा ने अब  इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. परिणीति से जब उनके पर्सनल लाइफ को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो परिणीति ने  कहा कि, जब तक उन्हें जरुरी नहीं लगेगा तब तक वो इस पर कोई भी जबाब नहीं देंगी.

उधर राघव चडा भी मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आये. जब उनसे परिणीति चौपड़ा और उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो, उन्होने स्माईल करते हुए कहा की, मुझसे राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जायें न की परिणीति से जुड़े सवाल पूछें.

गौरतलब है कि, परिणीति चौपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई और दिल्ली दोनों ही एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है. और कई बार उन्हें एक साथ डिनर में भी साथ जाते देखा गया हैं. इसके बाद से इनकी शादी का अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. साथ ही उनसे जुड़े कुछ लोगों ने भी बधाई देकर उनके रिशते को कनफरम कर दिया.

अब देखना ये होगा की आखिरकार कब परिणीति और राघव अपने रिश्ते को सबके सामने रखते हैं.

 

शेयर करें