मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एस जयशंकर ने जापान के PM से मुलाकात की,टू प्‍लस टू बैठक में लिया भाग

इंडिया वॉइस

भारत ने आक्रामक चीन को रोकने के एक स्पष्ट प्रयास के तहत ‘‘जवाबी हमले की क्षमताओं’’ सहित रक्षा बलों के विस्तार और आधुनिकीकरण की जापान की योजनाओं को भी अपना समर्थन दिया

शेयर करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने भारत-जापान टू प्‍लस टू बैठक सम्‍पन्‍न होने के बाद आज जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा से मुलाकात की. डॉक्‍टर जयशंकर ने भारत और जापान की नीतियों और हितों के बीच निकट सहयोग के महत्‍व पर जोर दिया. उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि श्री किशिदा और प्रधानमंत्री मोदी ने जो परिकल्‍पना तैयार की है, वह शीघ्र ही साकार हो जाएगी. श्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर संवेदना व्‍यक्‍त की. उन्‍होंने कहा कि भारत और जापान के बीच भागीदारी इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी ‘टू प्लस टू’ बैठक के बाद प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा से बात करके खुशी हुईं. भारत और जापान के हितों एवं उनकी नीतियों के बीच निकट समन्वय के महत्व को रेखांकित किया.’’ उन्होंने कहा कि बैठक में भरोसा जताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किशिदा ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर जो रूपरेखा तैयार की है, उसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा.


जापान और भारत क्वाड के सदस्य हैं

बयान में किसी भी देश का नाम लिए बिना कहा गया कि जापान ने ‘‘तथाकथित ‘जवाबी हमले की क्षमताओं’ सहित राष्ट्रीय रक्षा के लिए आवश्यक सभी विकल्पों की समीक्षा करने का संकल्प भी व्यक्त किया.’’ जापान और भारत चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद यानी ‘क्वाड’ के सदस्य हैं, जिसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं. यह एक रणनीतिक समूह है, जिसे कुछ लोग हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अहम मानते हैं.

शेयर करें