मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

इंडिया वॉइस

एथलीट पीटी उषा ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

शेयर करें

नई दिल्ली, 20 जुलाई। पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “पीटी उषा जी से संसद में मिलकर खुशी हुई।”

प्रसिद्ध पूर्व ट्रैक और फील्ड एथलीट पीटी उषा ने आज सभापति एम वेंकैया नायडू की उपस्थिति में राज्यसभा सदस्य के रूप में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पूर्व एथलीट ने हिन्दी में शपथ ली। इससे पहले सभापति ने जब पीटी उषा का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा तो सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया।

राज्यसभा सांसद को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संगीतकार इलैयाराजा और पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद और आध्यात्मिक नेता वीरेंद्र हेगड़े के साथ नामित किया गया था।

शेयर करें